हिंदी बिजनेस चैनलों की दुनिया में नया चैनल ईटी नाउ स्वदेश - ET NOW SWADESH News in Hindi
बिजनेस चैनलों की दुनिया में एक नया चैनल ईटी नाउ स्वदेश ((ET NOW SWADESH)) जल्द लॉन्च होने जा रहा है. इसे अगले महीने 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा. यह एक हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल होगा.
इस चैनल को टाइम्स नेटवर्क लेकर आ रही है. गौरतलब है कि हाल ही में इस ग्रुप के द्वारा 'टाइम्स नाउ नवभारत' (Times Now Navbharat) नाम का हिंदी न्यूज चैनल भी लॉन्च किया गया था.
यह भी पढ़े ♦ इंडिया न्यूज की नींद उड़ाने आ गया न्यूज इंडिया !
जी बिजनेस और आवाज़ के रूप में अबतक दो चैनल ही हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल के रूप में मौजूद थे. ईटी नाउ स्वदेश तीसरे हिंदी बिजनेस चैनल के रूप में लांच होगा.
बिजनेस पत्रकार निकुंज डालमिया को चैनल का प्रबंध संपादक (Managing editor) बनाया गया है. अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ईटी नाउ (ET NOW) का भी कामकाज बतौर प्रबंध संपादक वही देख रहे हैं.
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
