मीनाक्षी शर्मा
पहली महिला रैप गायिका के रूप में देश विदेश में लोकप्रिय हार्ड कौर का लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित करने वाला गीत “कर ले वोटिंग” काफी लोकप्रिय हो चुका है. लेकिन इससे भी ज्यादा दर्शकों को इस गीत में उनका गेटअप पसंद आ रहा है क्योंकि इस गीत उन्होंने सलमा सुलतान की तरह अपने बालों में फूल लगाया हुआ है.
उनसे इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि, हाँ मैंने सलमा जी का ही गेटअप बनाया है जैसे कि आप सभी जानते हैं वो कितनी लोकप्रिय थी एक समाचार वाचिका के रूप में. जब हम ‘कर ले वोटिंग’ गीत की शूटिंग कर रहे थे तभी हमने सोचा कि क्यों न उनकी तरह बालों में फूल लगाया जाये. और देखिये मेरा गीत तो लोकप्रिय हो ही रहा है उसके साथ में दर्शकों की सलमा जी की पुरानी यादें भी वापस आ गयी.”
(स्रोत-एफबी)M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar