Media Khabar

Advertisement

Advertisement

पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर को चार बंदूकधारियों ने गोली मारी

एजेंसी पाकिस्तान के वरिष्ठ टीवी पत्रकार हामिद मीर को शनिवार को कार्यालय जाते वक्त एक पुल के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बंदूकधारियों ने गोली मार दी। मीर को तालिबान और अन्य आतंकी संगठनों से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। शुरुआती खबरों में यहां कहा गया कि मीर (47) को कराची हवाई अड्डे से निकल...

M
Media Khabar
April 19, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

एजेंसी
पाकिस्तान के वरिष्ठ टीवी पत्रकार हामिद मीर को शनिवार को कार्यालय जाते वक्त एक पुल के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बंदूकधारियों ने गोली मार दी। मीर को तालिबान और अन्य आतंकी संगठनों से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। शुरुआती खबरों में यहां कहा गया कि मीर (47) को कराची हवाई अड्डे से निकलकर अपने कार्यालय जाते वक्त नाथ खान पुल के पास गोली मारी गई जिससे उनके शरीर में छर्रे लगे। जियो टीवी ने खबर दी कि मीर के साथ सुरक्षाकर्मी मौजूद था और मीर ने उन पर हमले के बारे में कार्यालय फोन करके जानकारी दी। उन्हें एक निजी कार से एक अस्पताल ले जाया गया। जियो टीवी ने खबर दी कि दो मोटरसाइकिलों पर बैठकर आए चार बंदूकधारियों ने हवाई अड्डे से करीब छह किलोमीटर दूर मीर की कार पर गोलियां चलाईं। डान ने खबर दी कि बंदूकधारियों ने शाम साढे पांच बजे वाहन पर गोलियां चलाईं और मीर को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जियो न्यूज के इस्लामाबाद के ब्यूरो प्रमुख राना जावेद ने कहा कि मीर ने हमले के बाद उनसे कहा कि बंदूकधारी उनका पीछा कर रहे थे और उन्होंने कार पर गोलियां चलाईं। एक लोकप्रिय समाचार एंकर, आतंकवाद विशेषज्ञ और सुरक्षा विश्लेषक मीर फिलहाल राजनीतिक टाक शो कैपिटल टाक आन जियो टीवी की मेजबानी करते हैं। नवंबर 2012 में उनकी कार से एक बम बरामद हुआ था। माना जाता है कि यह बम पाकिस्तानी तालिबान ने रखवाया था। पिछले महीने वरिष्ठ विश्लेषक रजा रूमी पर लाहौर में गोली चलाई गई थी जिससे उनके चालक की मौत हो गई थी। मीडियाकर्मियों की सुरक्षा का मुद्दा कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्टस ने पिछले महीने प्रधानमंमी नवाज शरीफ के साथ मुलाकात के दौरान उठाया था और प्रधानमंत्री ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने का वादा किया था।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar