Media Khabar

Advertisement

Advertisement

गिरीश पंकज को पं.बृजलाल द्विवेदी स्मृति साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान

भोपाल, 14 जनवरी,2013। रायपुर से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका ‘सद्भावना दर्पण’ के संपादक गिरीश पंकज को पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान-2012 से अलंकृत करने की घोषणा की गयी है। मीडिया विमर्श पत्रिका द्वारा प्रतिवर्ष साहित्यिक पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान...

M
Media Khabar
January 14, 2013 1 views

Advertisement

Advertisement

भोपाल, 14 जनवरी,2013। रायपुर से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका ‘सद्भावना दर्पण’ के संपादक गिरीश पंकज को पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान-2012 से अलंकृत करने की घोषणा की गयी है।

मीडिया विमर्श पत्रिका द्वारा प्रतिवर्ष साहित्यिक पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संपादकों को यह सम्मान प्रदान किया जाता है। इसके पूर्व यह सम्मान वीणा( इंदौर) के संपादक स्व. श्यामसुंदर व्यास, दस्तावेज (गोरखपुर) के संपादक डा. विश्वनाथप्रसाद तिवारी, कथादेश (दिल्ली) के संपादक हरिनारायण और अक्सर (जयपुर) के संपादक हेतु भारद्वाज को दिया जा चुका है।

मीडिया विमर्श के कार्यकारी संपादक संजय द्विवेदी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सम्मान के तहत ग्यारह हजार रुपए, शाल- श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं मानपत्र देकर सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन भोपाल के भारत भवन में मार्च माह में सम्पन्न होगा। इस सम्मान के निर्णायक मंडल में सर्वश्री विश्वनाथ सचदेव, रमेश नैयर, डा. सुभद्रा राठौर, जयप्रकाश मानस एवं डा. श्रीकांत सिंह शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सद्भावना दर्पण विगत 16 सालों से रायपुर से निरंतर प्रकाशित एक ऐसी पत्रिका है जिसने विविध भाषाओं के श्रेष्ठ साहित्य का अनुवाद प्रकाशित कर भाषाई सद्भभावना को स्थापित करने में उल्लेखनीय योगदान किया है।


M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar