इंडिया न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ और मशहूर पत्रकार दीपक चौरसिया को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जायन्ट्स इंटरनेशनल अवार्ड मिलेगा.केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर 17 सितंबर को मुंबई में उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे. जायंट्स इंटरनेशनल अवॉर्ड अलग-अलग फील्ड के नामचीन लोगों को उनकी उपलब्धियों के लिए दिया जाता है. दीपक चौरसिया के अलावा फिल्म से दीपिका पादुकोण और ऋषि कपूर, बिजनेस की दुनिया से निरंजन हीरानंदानी, बैंकिंग क्षेत्र से यस बैंक के
चेयरमैन राना कपूर और समाज सेवा के लिए गुरमीत राम रहीम को जायंट्स इंटरनेशनल अवॉर्ड दिया जाएगा. भारत स्थित जायंट्स इंटरनेशनल समाजसेवा से जुड़ा अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगठन है.ये सम्मान पिछले 44 साल से उन लोगों को दिया रहा है, जिन्होंने अपने काम और समाज में योगदान के लिए ना सिर्फ जिंदगी बिता दी बल्कि एक मिसाल कायम की.
जायंट्स इंटरनेशनल अवॉर्ड मदर टेरेसा, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर, रतन टाटा और मुकेश अंबानी जैसे नामचीन लोगों को पूर्व में मिल चुका है.
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar