सलमान खान की फ़िल्में भले बम्पर कमाई कर रही हो. लेकिन उन फिल्मों में कथा - पटकथा और अभिनय के नाम पर कुछ नहीं होता. इसीलिए इस बार का 'घंटा अवार्ड' सलमान को मिला है.
बॉलीवुड फिल्मों पर व्यंग्य के लिहाज से ये अवार्ड दिया जाता है. अभिनेत्रियों में सोनाक्षी सिन्हा को घंटा अवार्ड के लिए चुना गया. सबसे बेहूदा सीन के लिए शाहरुख खान और कैटरीना की रोमांटिक फिल्म जब तक है जान को चुना गया जबकि सबसे घटिया फिल्म टाइटल के लिए अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म सन ऑफ सरदार को चुना गया.
हाउसफुल-2 को सबसे खराब सिक्वल के लिए चुना गया है. फिल्म सन आफ सरदार के पो-पो वाले गीत को सबसे खराब गीत के तौर पर चुना गया है.
साल के सबसे खराब ब्रेकथ्रू के लिए जिस्म-2 फिल्म से सनी लियोन को चुना गया. सलमान खान को उनकी फिल्म `दबंग-2` और `एक था टाइगर` के लिए घंटा अवार्ड मिला तो सोनाक्षी सिन्हा को दबंग 2,राउडी राठौड़ और जोकर के लिए घंटा अवार्ड मिला. (स्रोत - विविध)
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar