Media Khabar

Advertisement

Advertisement

मोबाईल पर बीस से अधिक फ्री टू एयर चैनल

दूरदर्शन अगले साल से मोबाइल फोन पर 20 फ्री टू एअर चैनलों के साथ प्रसारण शुरू करने जा रहा है। मुंबई और दिल्ली में दूरदर्शन ने ये सेवा शुरू करने जा रहा है। दूरदर्शन की तैयारी है कि इस सेवा के तहत दूरदर्शन के सभी फ्री टू एयर चैनलों को दिखाया जाए। निजी कंपनियों को भी इस योजना में जोड़ने की तैयारी है। प्...

M
Media Khabar
September 23, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

दूरदर्शन अगले साल से मोबाइल फोन पर 20 फ्री टू एअर चैनलों के साथ प्रसारण शुरू करने जा रहा है। मुंबई और दिल्ली में दूरदर्शन ने ये सेवा शुरू करने जा रहा है। दूरदर्शन की तैयारी है कि इस सेवा के तहत दूरदर्शन के सभी फ्री टू एयर चैनलों को दिखाया जाए। निजी कंपनियों को भी इस योजना में जोड़ने की तैयारी है। प्रसार भारती इस सेवा को मुफ्त में देने की कोशिश कर रहा है। ये सेवा डिजिटल वीडियो ब्रॉडकास्ट टेरीस्टिरियल (डीवीबी-टी) के तहत दिखाई जाएगी। ये सेवा बेहद सस्ती होती है और दुनिया के 44 देश इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सिरकर ने कहा कि देश में 22 करोड़ से ज्यादा मोबाइल फोन ग्राहक हैं। लोग दस से 12 घंटे अपने दफ्तरों या कार्यस्थल पर रहते हैं। वे हमेशा टीवी नहीं देखते। इसलिए उनका ज्यादातर समय सूचना लेने के लिए मोबाइल फोन या टेबलेट पर ही गुजरता है। इस लिहाज से दूरदर्शन की 20 चैनलों के साथ मोबाइल फोन सेवा ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हो सकती है। इससे सार्वजनिक प्रसारणकर्ता की लोकप्रियता में इजाफा मिलेगा। (स्रोत-अमर उजाला)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar