नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी का इंटरव्यू करने वाला सीएनएन का पत्रकार फरीद जकारिया मोदी के "मुरीद" हो गए हैं। उन्होंने पीएम मोदी को उन तेजतर्रार लोगों में बताया जिनसे अभी तक वे मिले हैं। जकारिया का कहना है कि मैं आज तक जिन तेजतर्रार लोगों से मिला हूं पीएम मोदी उनमें से एक हैं। मैं उन्हें कम ही आंकता था। वे बहुत ही चालाक, बुदि्धमान और फोक्सड हैं। उनके पास एक लंबे समय का एजेंडा है। वे ऎसे शख्स हैं जो कि भविष्य की ओर देखते हैं ना कि भूतकाल की ओर। प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद पीएम मोदी का यह पहला इंटरव्यू हैं।
पीएम मोदी ने सीएनएन को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि भारत के मुस्लिमों की देशभक्ति पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। उन्होंने कहा था कि भारतीय मुस्लिम देश के लिए जीते हैं और देश के लिए मरेंगे। साथ ही कहा था कि अलकायदा यह सोचता है कि भारतीय मुस्लिम उसके इशारों पर नाचेंगे यह उनकी गलतफहमी है।
पीएम मोदी के इस बयान की जहां भाजपा नेता और मुस्लिम धार्मिक गुरू प्रशंसा कर रहे हैं वहीं कांग्रेस उनके बयान से तमतमाई हुई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह पीएम मोदी की लीलापोती है।
जकारिया ने साथ ही कहा कि मोदी ड्रामा बनाने के लिए ड्रामा नहीं करते। वे चीजों को क्रियान्वित करने में विश्वास रखते हैं। उन्हें भारी बहुमत और लोगों का समर्थन मिला है। अमरीका द्वारा वीजा के लिए इनकार करने पर उनके मन में कोई दुर्भावना नहीं है। यह उनका व्यावहारिक पक्ष हैं। वे संयुक्त भारत का नेता बनाना चाहते हैं। वह देश का धर्म और जाति के नाम पर बंटवारा नहीं चाहते। मोदी की बदौलत ही चीन और जापान भारत में निवेश कर रहे हैं और अब अमरीका भी ऎसा करने वाला है।
(स्रोत-पत्रिका)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar