आलोक श्रीवास्तवबदल रहा है दूरदर्शन : 17 नवंबर से... [caption id="attachment_21872" align="alignright" width="300"]
17 नवंबर से नए कलेवर और तेवर में दिखेगा दूरदर्शन[/caption]
थोड़ा-थोड़ा ही सही, धीरे-धीरे ही सही लेकिन बदल रहा है दूरदर्शन. हम लोग, बुनियाद, तमस, ग़ालिब, नीम का पेड़, डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया या चाणक्य जैसे अनगिनत यादगार धारावाहिकों के दिन लौटें न लौटें, लेकिन अपनी छब-ढब में लौटने का पक्का मन बना चुका है दूरदर्शन. आने वाली 17 नवंबर से अपने एक नए कलेवर और तेवर में दिखेगा DD National. हमारी छोटी-सी टीम और एक बड़ा क़दम. अपनी ही ज़िंदगी के आसपास से निकली आम-सी कहानियां. कुछ सच्चे-क़िस्से, कुछ कथाएं और कुछ दास्तानें. देश का अकूत सांस्कृतिक-ख़ज़ाना और उसे पेश करने वाला इकलौता चैनल - आपका अपना दूरदर्शन. आपको पसंद आए शायद, हमारी छोटी-सी कोशिश, डीडी का ये नया चेहरा. नए धारावाहिक. 17 नवंबर से एक नई टैग-लाइन के साथ -
डीडी नेशनल
देश का अपना चैनल
(स्रोत-एफबी)M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar