अजीत अंजुम,मैनेजिंग एडिटर, इंडिया टीवीकई लोग सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े कर रहे हैं.. कितने आतंकी मारे ? 2-4 मारे कि 40 -50 मारे ? Pok में घुसकर मारा या नहीं ? सबूत क्या है ? सेना ने अब तक कोई वीडियो या तस्वीर क्यों नहीं जारी की ? पाक क्यों हल्ला कर रहा है कि उसने हमारे 8 जवानों को जवाबी हमले में मार दिया ? इन सवालों के बीच असली बात ये है कि कई सालों बाद पाक भारत के इस तेवर से हिला ज़रूर है ..पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर भारत को कोसना नई बात नहीं लेकिन इस बार उनकी बेचैनी और हताशा भी साफ झलक रही है . पाक को ये संदेश तो गया है कि अगर वो अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो घर में घुसकर आतंकी ठिकानों पर गोले भी दागे जा सकते हैं ..दुनिया को भी ये संदेश गया है कि ज़रूरत पड़ने पर भारत ऐसी कार्रवाई भी कर सकता है ...पाक को छाती पीटने दीजिये ..कहने दीजिये कि भारतीय सेना झूठ बोल रही है ... ये एक अच्छी शुरुआत है .. (लेखक के एफबी वॉल से साभार)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar