Media Khabar

Advertisement

Advertisement

तारीफ़ करते – करते अखबार ने सांसद को बना दिया सांड

देवघर से प्रकाशित एक सांध्य अखबार ने हैरतअंगेज कारनामा किया है। अखबार ने स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे के पक्ष में ऐसी खबर लिखी है ,जिसके कारण अखबार जगहंसाई का पात्र बन गया है। अखबार ने सांसद निशिकांत दुबे को प्रखर,साहसी और विकास पुरुष की संज्ञा तो दी ही साथ में सांसद को सांड तक बता दिया।अगर यह एक बार...

M
Media Khabar
March 15, 2013 1 views

Advertisement

Advertisement

देवघर से प्रकाशित एक सांध्य अखबार ने हैरतअंगेज कारनामा किया है। अखबार ने स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे के पक्ष में ऐसी खबर लिखी है ,जिसके कारण अखबार जगहंसाई का पात्र बन गया है। अखबार ने सांसद निशिकांत दुबे को प्रखर,साहसी और विकास पुरुष की संज्ञा तो दी ही साथ में सांसद को सांड तक बता दिया।अगर यह एक बार होता तो इसे मानवीय भूल माना जा सकता था परन्तु लगातार दो बार सांड लिखकर अखबार ने भयानक गलती कर दी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सांसद दुबे अखबार के इस भूल को किस तरह लेते है।बहरहाल देवघर के लोग अखबार से हुई इस गलती को चटकारे लेकर पढ़, सुना और दिखा रहे है। अंतिम लाइन सबसे दिलचस्प है. उसमें लिखा है – “अब क्षेत्र के मतदाता भी बोलने लगे हैं कि वास्तव में हमें एक जुझारू,कर्मठ और विकासशील सांड मिला है.”  hindi newspaper mistake
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar