बड़ी खबर : 1. एक चिंताजनक खबर आ रही है. खबर के मुताबिक मशहूर टेलीविजन पत्रकार और इंडिया न्यूज़ के प्रमुख दीपक चौरसिया को तकरीबन डेढ़ -दो घंटे पहले इंदौर एअरपोर्ट पर गिर जाने की वजह से चोट लगी है.
हालाँकि उनके परिजनों से अभी तक खबर की पुष्टि नहीं हो पायी है. लेकिन जानकारी के मुताबिक उनकी चोट गंभीर हो सकती है. इसलिए उन्हें इलाज के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल (इंदौर) ले जाया गया है.
वे इंदौर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सपरिवार आए हुए थे.
एअरपोर्ट पर वे कैसे गिर गए और कैसे उन्हें चोट लगी? चोट कितनी गंभीर है? इस बाबत कोई जानकारी अबतक नहीं मिली.
विस्तृत जानकारी का अभी भी इंतजार है. विविध स्रोतों से और अधिक जानकारी हासिल करने की हम लगातार कोशिश कर रहे हैं. नयी जानकरी मिलते ही अपडेट हम तक पहुंचाएंगे. उम्मीद करते हैं कि दीपक चौरसिया बिलकुल ठीक हों और पूर्णतया स्वस्थ होकर स्क्रीन पर दिखाई दें.
अपडेट 2 : (6 pm) बॉम्बे हॉस्पिटल (इंदौर) से मिली सूचना के अनुसार दीपक चौरसिया के कूल्हे की हड्डियों में चोट पहुंची है और ऑपरेशन की तैयारियां चल रही है. ख़बरों के मुताबिक एअरपोर्ट पर सामने सूटकेस आने की वजह से ये दुर्घटना घटी. सूटकेस से टकराकर वे गिर पड़े और उससे कूल्हे की हड्डियां चोटिल हो गयी.
अपडेट 3 : नयी जानकारी के मुताबिक दीपक दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. संभवतः एम्स में उनका इलाज होगा और जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन भी.
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar