Media Khabar

Advertisement

Advertisement

दीपक चौरसिया का मोबाईल नंबर कपिल मिश्रा ने किया ट्विटर पर जारी

आलोचना करने के कारण आम आदमी पार्टी के निशाने पर आजकल प्रिंट और टेलीविजन के पत्रकार आ गए हैं और एक तरह से अघोषित युद्ध शुरू हो गया है. केजरीवाल,मनीष सिसोदिया, आशुतोष ट्विटर के जरिए पत्रकारों पर लगातार हमले कर रहे हैं. [caption id="attachment_26857" align="alignright" width="300"] कपिल मिश्रा का ट्वीट...

M
Media Khabar
September 13, 2016 1 views

Advertisement

Advertisement

आलोचना करने के कारण आम आदमी पार्टी के निशाने पर आजकल प्रिंट और टेलीविजन के पत्रकार आ गए हैं और एक तरह से अघोषित युद्ध शुरू हो गया है. केजरीवाल,मनीष सिसोदिया, आशुतोष ट्विटर के जरिए पत्रकारों पर लगातार हमले कर रहे हैं. [caption id="attachment_26857" align="alignright" width="300"]kapil mishra tweet on deepak chaurasia कपिल मिश्रा का ट्वीट[/caption] लेकिन मीडिया की आलोचना करते-करते पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी सारी मर्यादाओं को भूलती जा रही है. आज ही अरविंद केजरीवाल ने वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता को दलाल तक कह डाला. अभी ये मामला ठंढा भी नहीं पड़ा था कि 'आप' सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने दूसरा बखेड़ा खड़ा कर दिया और सीधे प्रख्यात पत्रकार और इंडिया न्यूज़ के संपादक दीपक चौरसिया से जा भिड़े. दरअसल दीपक चौरसिया ने अपने कार्यक्रम में दिल्ली के स्वास्थ्य संबंधी तथ्यों को लेकर बहस की और उसी दौरान दिल्लीके पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा का नंबर स्क्रीन पर जारी कर दिया ताकि जनता सीधे अपनी समस्या कपिल मिश्रा तक पहुंचाए. इसपर मंत्री जी भड़क गए और ट्विटर पर दीपक चौरसिया का नंबर डालने की बात कही और लिखा - "Dear Dipak Chaurasia अभी अभी आपने मेरा पर्सनल नंबर अपने चैनल पर दिखाया मैंने सोचा ये प्यार एक तरफ़ा क्यों। आपके दोनों नंबर शेयर करूँगा Enjoy" इसके बाद कपिल मिश्रा ने वाकई में दीपक चौरसिया का नंबर ट्विटर पर डाल दिया. कपिल मिश्रा का ट्वीट - deepak chaurasia india newsइंडिया न्यूज़ ने अपने पोर्टल पर इस खबर को लगाते हुए अपना पक्ष कुछ इस तरह रखा - दिल्ली में चिकनगुनिया के कहर पर इंडिया न्यूज़ पर 'टुनाइट विद दीपक चौरसिया' में जब अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्रियों के वो मोबाइल नंबर दिखाए गए जो दिल्ली सरकार की साइट पर पहले से ही सार्वजनिक हैं तो जवाब में गैरजिम्मेदाराना तरीके से मंत्री कपिल मिश्रा ने दीपक चौरसिया का पर्सनल मोबाइल नंबर ट्वीट कर दिया. इसके बाद से ही इंडिया न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ दीपक चौरसिया के मोबाइल फोन पर लगातार देश-विदेश से फोन आ रहे हैं. उनके मोबाइल पर भद्दे-भद्दे मैसेज भेजे जा रहे हैं. और ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि केजरीवाल सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने दीपक चौरसिया का पर्सनल मोबाइल नंबर ट्वीटर पर डाल दिया है जिसे उनके समर्थक रीट्वीट कर रहे हैं.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar