Media Khabar

Advertisement

Advertisement

बाल – बाल बचे दीपक चौरसिया !

टेलीविजन पत्रकार दीपक चौरसिया बाल – बाल बच गए. नहीं तो आज वे इंडिया न्यूज़ ज्वाइन नहीं कर पाते. एक वायदा उनकी राह का रोड़ा बन जाता और डीपी यादव नाम के दल – बदलू नेता उनके पीछे पड़ जाते. दरअसल मामला बतकही का है और ये बतकही जनवरी, 06, 2012 को हुई. उस वक्त एबीपी न्यूज़ स्टार न्यूज़ ही हुआ करता था. स्टार...

M
Media Khabar
January 13, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

deepak-d-p-yadavटेलीविजन पत्रकार दीपक चौरसिया बाल – बाल बच गए. नहीं तो आज वे इंडिया न्यूज़ ज्वाइन नहीं कर पाते. एक वायदा उनकी राह का रोड़ा बन जाता और डीपी यादव नाम के दल – बदलू नेता उनके पीछे पड़ जाते.

दरअसल मामला बतकही का है और ये बतकही जनवरी, 06, 2012 को हुई. उस वक्त एबीपी न्यूज़ स्टार न्यूज़ ही हुआ करता था. स्टार न्यूज़ पर बाहुबली नेता डी पी यादव थे और उनसे दीपक चौरसिया सवाल - जवाब कर रहे थे.

सवाल - जवाब के दौरान दीपक चौरसिया एक - एक कर डी पी यादव का कच्चा - चिठ्ठा खोल रहे थे और डी पी यादव अपने बचाव में तर्क दे रहे थे.


दरअसल, मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव के विरोध की वजह से डी पी यादव की समाजवादी पार्टी में एंट्री होते-होते रह गई. बाद में डी पी यादव कहने लगे कि मैं समाजवादी पार्टी के पास नहीं गया था. मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए मुझे पार्टी में शामिल होने का न्यौ-ता दिया था. मैंने अखिलेश यादव के पास जाकर उनसे कभी टिकट नहीं मांगा.

दीपक चौरसिया ने
डी पी यादव को कहा कि आप हवा के रूख के साथ चलते हैं और अपने फायदे के हिसाब से पार्टियां बदलते हैं. नेताओं की आदत के मुताबिक़ डी पी यादव ने यहाँ भी अपने आप को जस्टिफाय करने की कोशिश की. इसी सवाल - जवाब के बीच दीपक चौरसिया ने डी पी यादव से कहा कि चलिए आपकी सारी बातें मान लेते हैं, लेकिन क्या अब आप यह कसम खाते हैं कि अब आप पार्टी नहीं बदलेंगे? दूसरी पार्टी का दरवाजा नहीं खटखटाएंगे और अपने दम पर लड़ेंगे? क्या आप कसम खाते हैं कि अब आप पार्टियों की अदला - बदली का खेल नहीं खेलेंगे?

दीपक के इस सवाल का
डी पी यादव ने कोई सटीक जवाब तो नहीं दिया, उलटे सवाल ही करने लगे कि दीपक जी यह कसम तो आप भी नहीं उठा सकते कि आप स्टार में रहेंगे कि आजतक में चले जायेंगे. या फिर आजतक में रहेंगे या ज़ी टीवी में चले जायेंगे. डी पी यादव ने दीपक को उलझाने की नियत से ये सवाल किया. लेकिन दीपक तो दीपक हैं. बिना देर किये उन्होंने कहा कि मैं यह कसम उठाने के लिए तैयार हूँ . आप कसम लेंगे तो मैं भी कसम लेने के लिए तैयार हूँ. इस तरह नेताजी अपने ही जाल में फंस गए और उन्हें जवाब देते नहीं सूझा. ऐसे दीपक चौरसिया बाल – बाल बचे. कहीं डीपी यादव ने कसम खा ली होती तो दीपक के सामने भी नैतिक संकट खड़ा हो जाता और वे इंडिया न्यूज़ नहीं जा पाते.

लेकिन एक वायदा तो
उन्होंने तोड़ा ही. स्टार न्यूज़ जब एबीपी न्यूज़ में तब्दील हुआ तो सबसे ज्यादा प्रोमो में दीपक ये कहते नज़र आये कि कुछ नहीं बदला है, सिर्फ नाम बदला है.

लेकिन अब तो दीपक ही बदल गए
और इंडिया न्यूज़ का रूख कर लिया. अब इंडिया न्यूज़ पर जाकर वे दर्शकों से फिर कहेंगे कि इंडिया न्यूज़ देखिए. सबसे सटीक खबर तो क्या दर्शक यकीन कर पायेंगे?

 


M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar