Media Khabar

Advertisement

Advertisement

दीपक चौरसिया बोल रहे हैं, पुण्य प्रसून और राणा यशवंत शरमा रहे हैं

मशहूर टेलीविजन पत्रकार दीपक चौरसिया की एक खासियत है कि वे चुप नहीं रहते. अच्छा – बुरा जो भी कर रहे हैं उसपर खुलकर अपनी बात रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से वे इंडिया न्यूज़ जा रहे हैं , ये बात कहने में वे हिचके नहीं. कई वेबसाइटों से बात करने के बाद वे न्यूज़ लौंड्री के साथ हुए इंटरव्यू में भी इस मुद्दे पर...

M
Media Khabar
January 13, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

मशहूर टेलीविजन पत्रकार दीपक चौरसिया की एक खासियत है कि वे चुप नहीं रहते. अच्छा – बुरा जो भी कर रहे हैं उसपर खुलकर अपनी बात रखते हैं.

एबीपी न्यूज़ से वे इंडिया न्यूज़ जा रहे हैं , ये बात कहने में वे हिचके नहीं. कई वेबसाइटों से बात करने के बाद वे न्यूज़ लौंड्री के साथ हुए इंटरव्यू में भी इस मुद्दे पर बोले और अपना पक्ष सामने रखा.

इसी इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आपातकाल वाले पुण्य प्रसून बाजपेयी और महुआ न्यूज़ वाले राणा यशवंत जैसे दिग्गज भी इंडिया न्यूज़ ज्वाइन कर रहे हैं.

लेकिन एक तरफ जब दीपक उनका नाम लेकर एक तरह से इंडिया न्यूज़ में उनकी नियुक्ति की खबर को पुष्ट कर रहे हैं तो दूसरी तरफ दोनों चुप्पी साधे हुए हैं.

राणा यशवंत तो पूर्व में इसे गॉसिप तक करार चुके हैं. दूसरी तरफ पुण्य प्रसून बाजपेयी चुप्पी साधे हुए हैं. ना हाँ बोलते हैं और ना.

लेकिन अब जब वे इंडिया न्यूज़ जा ही रहे हैं तो फिर बोलने में शरमा क्यों रहे हैं? वहां जाकर स्क्रीन पर तो बोलेंगे ही कि पुण्य प्रसून बाजपेयी, इंडिया न्यूज़. तो फिर स्वीकार करने में हर्ज क्या? यदि नहीं जा रहे तो फिर दीपक चौरसिया झूठे कहलाएँगे.


M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar