Media Khabar

Advertisement

Advertisement

दीपक चौरसिया के फेसवैल्यू और पुण्य प्रसून की साख से चमकेगा इंडिया न्यूज़ का कबाड़खाना

इंडिया न्यूज़ कई सालों से न्यूज़ इंडस्ट्री में हैं. लेकिन उसकी पहचान अंगूठा छाप चैनल की ही अबतक बनी हुई है. कई लोग आये गए लेकिन वहां कुछ नहीं बदला. न्यूज़ चैनल की हैसियत यही है कि न्यूज़ इंडस्ट्री में कई साल से रहते हुए भी अपने दफ्तर की तरह यह न्यूज़ इंडस्ट्री से बाहर है. चैनल के पास न धार हैं , न र...

M
Media Khabar
January 1, 2013 1 views

Advertisement

Advertisement

इंडिया न्यूज़ कई सालों से न्यूज़ इंडस्ट्री में हैं. लेकिन उसकी पहचान अंगूठा छाप चैनल की ही अबतक बनी हुई है. कई लोग आये गए लेकिन वहां कुछ नहीं बदला.

न्यूज़ चैनल की हैसियत यही है कि न्यूज़ इंडस्ट्री में कई साल से रहते हुए भी अपने दफ्तर की तरह यह न्यूज़ इंडस्ट्री से बाहर है. चैनल के पास न धार हैं , न रफ़्तार और न कोई पहचान.

सो इसके पास कोई पत्रकार भी कायदे का नहीं. न चैनल का कोई स्टैंड हैं और न अबतक कोई ऐसी स्टोरी आयी है जिससे तहलका मच गया हो.

इसलिए इस चैनल की हालत कबाड़ख़ाने की तरह हैं जहाँ कबाड़ की जगह खबरों को ही कबाड़ की तरह ट्रीट किया जाता है. यही वजह है कि चैनल सबसे निचले पायदान पर है. फिर चैनल लाने के ईरादे में भी खोट था, सो ऐसा होना ही था.
हालाँकि कई साल तक चैनल चलाने वाले इंडिया न्यूज़ के मालिकों को ढेर सारा पैसा बहा देने के बाद ये समझ में आया कि चैनल सिर्फ पैसे से नहीं, बल्कि दमदार चेहरों से बनता है. इसलिए अब न्यूज़ एक्स के अधिग्रहण के बाद चेहरों को लाने की जद्दोजहद शुरू हो गयी है.

इंडिया न्यूज़ को इसमें सफलता भी मिली जब दीपक चौरसिया जैसे बड़े चेहरे को इंडिया न्यूज़ अपने से जोड़ने में कामयाब रहा. अपुष्ट खबर के मुताबिक पुण्य प्रसून बाजपेयी भी इंडिया न्यूज़ ज्वाइन करने वाले हैं. यदि ऐसा होता है तो यह उस ग्रुप की बड़ी कामयाबी होगी और चैनल बड़े चैनलों को चुनौती देने की स्थिति में आ सकता है. बशर्ते उसका डिस्ट्रिब्यूशन दुरुस्त हो जाए.

दीपक चौरसिया तो इंडिया न्यूज़ ज्वाइन कर रहे हैं. ये पुष्ट हो चुका है. यानी इंडिया न्यूज़ को टेलीविजन का एक जाना – पहचाना चेहरा मिलना तय है. यदि पुण्य प्रसून बाजपेयी के रूप में एक धारदार पत्रकार भी मिल जाता है तो ये कहना गलत नहीं होगा कि दीपक चौरसिया के फेसवैल्यू और पुण्य प्रसून की साख से चमकेगा इंडिया न्यूज़ का कबाड़खाना. लेकिन साथ में एक डर भी है कि इस कबाड़खाने में आकर कहीं ये दोनों ही ...................!

चमकेगा भाई चमकेगा , इंडिया न्यूज़ चमकेगा.

(देर से मगर दमदार)


M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar