Media Khabar

Advertisement

Advertisement

डीडी न्यूज़ ने बनाया मोदी को सैंटा !

डीडी न्यूज़ में गलतियाँ करने का मौसम चल रहा है. एक-के-बाद-एक गलतियाँ हो रही है. अभी थोड़े दिन पहले गोवा की महिला एंकर के कारण डीडी न्यूज़ की खिल्ली उड़ी. अभी उसकी यादें मिटी भी नहीं कि डीडी ने फिर एक गलती की.लेकिन अबकी ट्विटर पर जो लोगों की नज़र में आने के बाद वायरल हो गया.दरअसल डीडी न्यूज ने क्रिसमस ट...

M
Media Khabar
December 27, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

डीडी न्यूज़ में गलतियाँ करने का मौसम चल रहा है. एक-के-बाद-एक गलतियाँ हो रही है. अभी थोड़े दिन पहले गोवा की महिला एंकर के कारण डीडी न्यूज़ की खिल्ली उड़ी. अभी उसकी यादें मिटी भी नहीं कि डीडी ने फिर एक गलती की.लेकिन अबकी ट्विटर पर जो लोगों की नज़र में आने के बाद वायरल हो गया.दरअसल डीडी न्यूज ने क्रिसमस ट्विट किया.लेकिन ट्वीट के साथ तस्वीर बीजेपी संसदीय बोर्ड की लगा दी.बस फिर क्या था ट्विट जबतक डिलीट किया जाता तब तक स्क्रीन शॉट लेकर चारो तरफ मजाक उड़ाया जाने लगा. तस्वीर में पीएम मोदी, कैबिनेट मिनिस्टर राजनाथ सिंह, वैंकेया नायडू, सुष्मा स्वराज, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली भी दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के साथ ट्वीट किया गया - "JINGLE ALL THE WAY!!!...A man dressed as Santa Claus feeds monkeys ahead of China". बाद में जब गलती का पता चला तो डीडी न्यूज़ ने ट्वीट को डिलीट किया. देखिए आप भी वो ट्वीट - [caption id="attachment_23418" align="aligncenter" width="768"]डीडी न्यूज़ ने बनाया मोदी को सैंटा ! डीडी न्यूज़ ने बनाया मोदी को सैंटा ![/caption]
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar