दूरदर्शन का एक और चैनल जल्द ही दस्तक देने वाला है. यह अंग्रेजी भाषा का चैनल होगा. अभी डीडी न्यूज़ पर ही हिंदी के साथ –साथ अंग्रेजी समाचारों का प्रसारण होता है.
लेकिन अब अंग्रेजी समाचार के लिए अलग से अंग्रेजी चैनल. इस तरह डीडी न्यूज़ हिंदी और अंग्रेजी के रूप में दो अलग – अलग चैनल हो जायेंगे. अभी चैनल की तैयारियां चल रही है और उम्मीद है कि चैनल को अगस्त तक लॉन्च कर दिया जाएगा.
फिलहाल दूरदर्शन के महानिदेशक पद पर त्रिपुरारी शरण कार्यरत हैं और अंग्रेजी चैनल की रूपरेखा उन्हीं की सोंच का परिणाम है.
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar