नदीम एस.अख्तरलो कर लो बात. देश के प्रधानसेवक अब कैलेण्डर ब्वॉय भी हो गए हैं. हाथ में झाड़ू और झकास कुर्ता. तस्वीर फब रही है. वर्ष 2015 के सरकारी कैलेण्डर का पहना पन्ना इसी चित्र से सुशोभित है. बस मुझे एक ही अंदेशा है. दिल्ली के विधानसभा चुनाव तक ये कैलेण्डर अगर देश की राजधानी के सरकारी दफ्तरों में ना ही टंगें तो अच्छा. वरना कौन जाने, सफाई अभियान के जोश में बीजेपी, अरविंद केजरीवाल के -झाड़ू- का मुफ्त में ही प्रचार ना कर बैठे !! दरअसल बीजेपी यहां जिस पीएम के नाम पर वोट मांग रही है, अगर वही साहब झाड़ू पकड़ लें, तो फिर जनता तो भ्रमित हो ही जाएगी ना ! और अगर दिल्ली की जनता ने चुनाव में दाब के -झाड़ू- का बटन दबा दिया तो -आ बैल मुझे मार- कहने का टाइम भी नहीं मिलेगा !!! @fb [caption id="attachment_23652" align="aligncenter" width="221"]
देश के प्रधानसेवक अब कैलेण्डर ब्वॉय भी हो गए हैं[/caption]M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
