Media Khabar

Advertisement

Advertisement

हे टीवी के भगवान विष्णु आपलोग इतने पाखंड का निर्वाह कैसे कर लेते हैं?

विनीत कुमार BEA (ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन) के सेक्रेटरी एन.के.सिंह अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के सम्बन्ध में अपना अचारी(पिकल) ज्ञान लेकर टीवी पर ताबड़ तोड़ हाज़िर हैं. मेरी उनसे व्यक्तिगत अपील है कि टीवी के भगवान विष्णु! आप जो इस मुद्दे पर झल्लाहट के साथ आप और केजरीवाल को कोसते हुये जो बातें...

M
Media Khabar
May 21, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

विनीत कुमार
BEA (ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन) के सेक्रेटरी एन.के.सिंह अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के सम्बन्ध में अपना अचारी(पिकल) ज्ञान लेकर टीवी पर ताबड़ तोड़ हाज़िर हैं. मेरी उनसे व्यक्तिगत अपील है कि टीवी के भगवान विष्णु! आप जो इस मुद्दे पर झल्लाहट के साथ आप और केजरीवाल को कोसते हुये जो बातें कह रहें हैं, क्या bea के सचिव की हैसियत से चैनल जो पिछले कई महीने से एकतरफा ख़बरें और गंध मचाने का जो काम कर रहा है,उस पर भी कुछ बोलेंगें? ये सब एक सामान्य दर्शक को साफ़-साफ़ दिख जा रहा है और आप सब ऐसे जुबान बंद किया है जैसे अल ज़ज़ीरा छोड़कर कोई और चैनल देखते ही नहीं..इतने पाखंड का निर्वाह कैसे कर लेते हैं आपलोग ? अगर आप चैनलों के धतकर्म पर कुछ नहीं बोल सकते तो प्लीज अपने इस परिचय को कहें कि चैनल परिचर्चा के दौरान पट्टी मारकर न चलाये... (स्रोत-एफबी)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar