Media Khabar

Advertisement

Advertisement

आंद्रे इनिएस्ता के साथ क्लौडिया सिसला का केलेंडर फोटो शूट

आज कल क्लौडिया आजकल सातवें आसमान पर हैं क्योकि पिछले ही दिनों उनका पहला आयटम नंबर 'बलमा' जबर्दस्त हिट हुआ और अब वो बार्सिलोना गयी हैं लोकप्रिय फुटबॉल खिलाडी आंद्रे इनिएस्ता के साथ सन 2013 के एक केलेंडर के शूट के लिए. इस केलेंडर शूट के बारे में उनसे पूछने पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि," मैं...

M
Media Khabar
January 8, 2013 1 views

Advertisement

Advertisement

आज कल क्लौडिया आजकल सातवें आसमान पर हैं क्योकि पिछले ही दिनों उनका पहला आयटम नंबर 'बलमा' जबर्दस्त हिट हुआ और अब वो बार्सिलोना गयी हैं लोकप्रिय फुटबॉल खिलाडी आंद्रे इनिएस्ता के साथ सन 2013 के एक केलेंडर के शूट के लिए.

इस केलेंडर शूट के बारे में उनसे पूछने पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि," मैं बहुत ही खुश व रोमांचित हूँ लोकप्रिय फुटबॉल खिलाडी आंद्रे इनिएस्ता के साथ केलेंडर शूट के लिए मेरा चुनाव हुआ. मैं इसके लिए निर्देशक हरीश शर्मा और आस्का बेवरेजेज प्रा लि के एम डी राजबीर सिंह का धन्यवाद करती हूँ कि इतनी सारी लड़कियों में से उन्होंने मुझे चुना.

हम सभी जानते हैं कि आंद्रे इनिएस्ता स्पेन के सबसे लोकप्रिय खिलाडी हैं वो ऍफ़ सी बार्सिलोना के ला लीगा क्लब और स्पेन की राष्ट्रीय टीम में केन्द्रीय मध्यम क्षेत्र रक्षक के रूप में खेलते हैं. उनका सन 2012 के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाडी के लिए नामांकन भी हुआ है मैं तो खुद ही फुटबॉल की दीवानी हूँ आंद्रे से साथ शूट को लेकर मैं बहुत ही उत्साहित हो रही हूँ." जहाँ हर फुटबाल प्रेमी आंद्रे को एक निगाह देखने और छू लेने के लिए दीवाना है ऐसे में क्लौडिया की किस्मत कैसे रंग लायी है इसे कहते है लाटरी का लगना.


M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar