पूरे देश में आज होली का उत्सव हर्षो-उल्लास से मनाया जा रहा है. चारो तरफ रंग-ही-रंग दिखाई दे रहे हैं. राजनीति के गलियारों में भी ये रंग दिखाई दे रहे हैं. लेकिन उ.प्र. की में प्रचंड बहुमत से भाजपा और उसके सहयोगी दलों में होली का जश्न दुगुना हो गया है. भाजपा की सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान के घर पर आज ऐसा ही माहौल दिखाई दिया. उनके घर पर जमकर होली खेली गयी और रंग-गुलाल उड़ाए गए. होली की इन्हीं रंगों को जब कैमरे में कैद करने न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर पहुंचे तो रामविलास पासवान के सुपुत्र चिराग पासवान रिपोर्टर बन बैठे और पासवान परिवार की होली पर रिपोर्ट पेश कर दी. इस दौरान रामविलास पासवान से भी बात की और खांटी रिपोर्टर की भूमिका में नज़र आये. देखिये रिपोर्टर बने चिराग पासवान की तस्वीर -
[gallery size="medium" ids="30090,30089,30088"]
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
