Media Khabar

Advertisement

Advertisement

न्यूज प्रेजेंटर ऑफ द इयर की रेस में बरखा दत्त और रवीश के साथ चारुल मलिक !

एशियन व्यूअर टेलीविजन अवार्ड के न्यूज प्रेजेंटर ऑफ द इयर की दौड़ में आजतक की चारुल मलिक, दिग्गज एंकरों को पीछे छोड़ा [caption id="attachment_22267" align="alignright" width="300"] आजतक के सास,बहू और बेटियाँ का अंदाज़ है सबसे निराला[/caption] आजतक की एंकर चारुल मलिक एशियन व्यूअर टेलीविजन अवार्ड के न्यूज...

M
Media Khabar
August 20, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

एशियन व्यूअर टेलीविजन अवार्ड के न्यूज प्रेजेंटर ऑफ द इयर की दौड़ में आजतक की चारुल मलिक, दिग्गज एंकरों को पीछे छोड़ा [caption id="attachment_22267" align="alignright" width="300"]आजतक के सास,बहू और बेटियाँ का अंदाज़ है सबसे निराला आजतक के सास,बहू और बेटियाँ का अंदाज़ है सबसे निराला[/caption] आजतक की एंकर चारुल मलिक एशियन व्यूअर टेलीविजन अवार्ड के न्यूज प्रेजेंटर ऑफ द इयर के लिए नॉमिनेट हुई है. गौरतलब है कि इसमें वोटिंग के द्वारा विजेताओं का चयन किया जाता है. पहले दौर की वोटिंग हो चुकी है और इसके बाद बरखा दत्त, रवीश कुमार और चारुल मलिक ही रेस में रह गए हैं. चारुल मलिक ने आश्चर्यजनक रूप से एंट्री करते हुए आजतक की श्वेता सिंह समेत कई नामी एंकरों को पीछे छोड़ दिया. चारुल आजतक के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘सास,बहू और बेटियां’ को पेश करती हैं जो देश का नंबर एक शो होने के साथ-साथ विदेशों में काफी लोकप्रियता है. संभवतः यही लोकप्रियता और प्रशंसक वोट बनकर चारुल पर बरस रहे हैं. यदि आप भी अपने पसंदीदा एंकर को वोट देना चाहे तो नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ. एशियन व्यूअर टेलीविजन अवार्ड समारोह 18 अक्टूबर को लंदन में होगा. लिंक : http://www.avta.tv/vote.php
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar