Media Khabar

Advertisement

Advertisement

चार मिनट भी साक्षी महाराज चार मीडियाकर्मियों को बर्दाश्त नहीं कर पाए

[caption id="attachment_24072" align="alignright" width="300"] चार मिनट भी साक्षी महाराज चार मीडियाकर्मियों को बर्दाश्त नहीं कर पाए[/caption] भाजपा नेता साक्षी महाराज विवादों में हैं. चार बच्चे वाला उनका बयान सुर्ख़ियों में है. उनके बयान से उनके साथ-साथ भाजपा की भी खिल्ली उड़ रही है और उसका सीधा असर द...

M
Media Khabar
January 13, 2015 0 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_24072" align="alignright" width="300"]चार मिनट भी साक्षी महाराज चार मीडियाकर्मियों को बर्दाश्त नहीं कर पाए चार मिनट भी साक्षी महाराज चार मीडियाकर्मियों को बर्दाश्त नहीं कर पाए[/caption] भाजपा नेता साक्षी महाराज विवादों में हैं. चार बच्चे वाला उनका बयान सुर्ख़ियों में है. उनके बयान से उनके साथ-साथ भाजपा की भी खिल्ली उड़ रही है और उसका सीधा असर दिल्ली के चुनाव पर भी पड़ने वाला है. कम-से-कम विपक्षी दल इसे जरूर मुद्दा बनायेंगे और उसे भुनाएंगे भी.ऐसे में भाजपा के अमित शाह ने लीपापोती के ईरादे से साक्षी महाराज को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है. नोटिस की भनक लगते ही मीडिया ने साक्षी महाराज को 'चारों' तरफ से घेर लिया और सवाल दे दनादन. बस महराज के सब्र का बाँध  चार मिनट में ही टूट गया और धमकाने वाले अंदाज में संवाददाताओं को सुधर जाने की हिदायत दी और कहा कि नहीं सुधरे तो भुगतना पड़ जाएगा. महाराज यही नहीं रुके.मीडिया वालों से पीछा छुड़ाने के लिए पुलिस तक बुला लिया.इससे पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर साक्षी महाराज ने रिपोर्टरों से कहा कि कारण बताओ नोटिस की उन्हें कोई जानकारी नहीं है और अगर ऐसा है भी तो यह पार्टी का अंदरूनी मामला है और मीडिया का इससे कोई लेना-देना नहीं है. साक्षी महाराज के ऐसे तेवर देखकर तो यही कहने का दिल करता है - 'साहब' आपसे नहीं आपके 'चार बच्चे' से डर लग लगता है. सौजन्य - ‪#‎सोनाक्षीसिन्हा‬
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar