Media Khabar

Advertisement

Advertisement

कार्टूनिस्ट राम उग्रह का अमेरिका में निधन

लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार और ख्याति प्राप्त कार्टूनिस्ट राम उग्रह का अमेरिका में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। राम उग्रह के पारिवारिक मित्र रहे वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र सिंह ने बताया है कि उनके पुत्र प्रकाश भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है और फिलहाल उनकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र में है। पुत्र प्रकाश के अला...

M
Media Khabar
September 7, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार और ख्याति प्राप्त कार्टूनिस्ट राम उग्रह का अमेरिका में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। राम उग्रह के पारिवारिक मित्र रहे वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र सिंह ने बताया है कि उनके पुत्र प्रकाश भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है और फिलहाल उनकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र में है। पुत्र प्रकाश के अलावा राम उग्रह के परिवार में उनकी पत्नी तथा एक बेटी भी हैं। सिंह ने बताया कि राम उग्रह के पार्थिव शरीर को अमेरिका से लखनउच्च् लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। राम उग्रह नेशनल हेराल्ड और टाइम्स आफ इंडिया जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम है और अपने जमाने के प्रतिष्ठित कार्टूनिस्टों में शुमार थे। उग्रह का पहला कार्टून शो उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब में 1971 में हुआ था जिसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। उन्होंने अपने कार्टूनों का एक संग्रह भी प्रकाशित किया था, जिसका लोकार्पण लखनउच्च् में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और दिल्ली में वहां के तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने किया था।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar