Media Khabar

Advertisement

Advertisement

कुम्हार की इस बिटिया के लिए खरीदिए मिट्टी का दीया

सोशल मीडिया के बहादुरों जमीन पर आओ अरुण साथी (बरबीघा, बिहार) आज ही (25/10/16) मिट्टी के दिये बनाते कुम्हारों से मिला। सोंचा जब सोशल मीडिया पे चायनीज सामान के बहिष्कार का हंगामा है तो खुशहाली की लक्षमी कुम्हारों के घर पहुँच गयी होगी। पर नहीं, कुम्हारों पे इसका कोई असर नहीं। पिछले साल भी 30 से 40 रूपय...

M
Media Khabar
October 25, 2016 1 views

Advertisement

Advertisement

सोशल मीडिया के बहादुरों जमीन पर आओ
अरुण साथी (बरबीघा, बिहार)
आज ही (25/10/16) मिट्टी के दिये बनाते कुम्हारों से मिला। सोंचा जब सोशल मीडिया पे चायनीज सामान के बहिष्कार का हंगामा है तो खुशहाली की लक्षमी कुम्हारों के घर पहुँच गयी होगी। पर नहीं, कुम्हारों पे इसका कोई असर नहीं। पिछले साल भी 30 से 40 रूपये प्रति सैंकड़ा दीया था, इस साल भी है। खरीददार अभी तक उनके पास नहीं पहुंचे है सो स्टॉक भी पिछले साल के अनुसार ही है। खरीददार रहते तो शायद स्टॉक बढ़ता। देखिये कैसे अपनी बेटी को जमीन पे सुला कर एक कुम्हार दीया बना रहा है, उसकी आँखों में बेटी के परवरिश के सपने है। हो सकता है बाद में दीया न मिले, चलिये अभी ही मिट्टी का दीया खरीद लें ताकि और दीया बनाया जा सके..जागो भारत जागो.. (पत्रकार अरुण साथी के फेसबुक वॉल से साभार)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar