शुरूआती रुझानों में भाजपा की आंधी
पांच राज्यों के चुनावों के रुझान आने शुरू हो गए हैं. अबतक के रुझानों के मुताबिक़ उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी जबकि गोवा,मणिपुर और पंजाब में कांग्रेस आगे चल रही है. उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में जिस तरीके भाजपा रुझानों में बढ़त बनाये हुए है उससे लगता है कि वो दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने में सफल होगी. इन्हीं रुझानों को देखते हुए वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव लिखते हैं -
रुझान निष्कर्ष: मोदी भारत के सबसे दुस्साहसी राजनेता सिद्ध होंगे। किसी और ने ऐसे राजनीतिक जोखिम नहीं उठाए, ऐसे भारी दांव नहीं खेले। और जीते।
मोदी के जोखिम- १) चुनाव से पहले नोटबंदी २) उप्र में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं ३) अपनी सारी राजनीतिक पूंजी पूर्वी उप्र में दांव पर लगाई।
अबतक के रुझान -


M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
