नरेंद्र नाथबिहार के एक सेक्शन के लोग आईआईटी की लड़की सेक्शन में पूरे देश में टाप करने या सुपर 30 के 27 गरीब बच्चों में आईआईटी में जाने से लगता है खुश नहीं हैं। वह इसे बिहार की सफलता से नहीं जोड़ेंगे। लेकिन फर्जी टॉपर कही कहानी आयी तो खुद कुछ एलीट बिहारियों ने कोई कसर नहीं छोड़ा उसे बिहार का प्रतीक बनाने की। दूसरे प्रदेश के लोग जितना मजाक उड़ाते,उससे अधिक तो वह खुद बना लेते। ये वही बिहारी हैं जो व्यापम के समय चुप रहते हैं। और अभी पूरी उर्जा के साथ यह बात साबित करने में जुटे हैं,किरया खा रहे हैं कि पंजाब में एक भी अफीमची नहीं रहता है। यह सब काम तो सिर्फ बिहार में होता है। उन्हें पंजाब का अपमान दिल पर ठेस पहुंचा रहा है और बिहार को जंगलराज के बिना बोलने में स्टेटस पर बट्टा लगता है। बिहार के बारे में बोलये। गलत पर गलत बोलये। लेकिन यही ताकत दूसरी गलत को भी बोलने में दिखाएं। नहीं तो न घर के रहेंगे न घाट के। राजनीति कभी काम नहीं देगी। नेता,दल,सरकार आती-जाती रहेगी। घर,मिट्टी आपकी स्थायी रहेगी। @fb
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar