Media Khabar

Advertisement

Advertisement

भास्कर न्यूज जल्द होगा लॉन्च, जोर-शोर से चल रही है तैयारियां

समाचार चैनलों की दुनिया में जल्द ही 'भास्कर न्यूज' दस्तक देने वाला है. 'हेमलता अग्रवाल' की अगुवाई में नोयडा स्थित भास्कर न्यूज़ के दफ्तर में चैनल लॉन्चिंग के लिए पूरे जोर-शोर से तैयारियां चल रही है. पत्रकारों की टीम चैनल को अंतिम रूपरेखा देने में लगी है. वैसे चैनल लॉन्चिंग की ज़िम्मेदारी 'राहुल मित्त...

M
Media Khabar
May 28, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

BHASKAR-NEWS-LAUNCHसमाचार चैनलों की दुनिया में जल्द ही 'भास्कर न्यूज' दस्तक देने वाला है. 'हेमलता अग्रवाल' की अगुवाई में नोयडा स्थित भास्कर न्यूज़ के दफ्तर में चैनल लॉन्चिंग के लिए पूरे जोर-शोर से तैयारियां चल रही है. पत्रकारों की टीम चैनल को अंतिम रूपरेखा देने में लगी है. वैसे चैनल लॉन्चिंग की ज़िम्मेदारी 'राहुल मित्तल' को दी गयी है. राहुल चैनल के एडिटर-इन-चीफ और एमडी हैं. भास्कर न्यूज़ ने अनुभवी और युवा पत्रकारों की एक मजबूत टीम बनायी है जिन्हें अपने-अपने काम का अच्छा तजुर्बा है. एक तरफ टाइम्स नाउ से आए रवि शंकर भास्कर के 'इनपुट' को मजबूती प्रदान करेंगे तो दूसरी तरफ IBN7 से आए एंकर समीर अब्बास भास्कर के स्क्रीन प्रेजेंस को बेहतर बनायेंगे. इसके अलावा एंकर सरफराज सैफी का अनुभव भी चैनल के खूब काम आएगा. समीर अब्बास और सरफराज सैफी के अलावा एंकरों की टीम में निधि वसंदानी, खुशबू शर्मा,नावेद खान,ओपी डिमरी,नमिता डोगरा,अनुज श्रीवास्तव,तान्या गुप्ता,गरिमा बुधानी और शबनम हसन शामिल हैं जो नियमित बुलेटिनों के अलावा खास कार्यक्रमों को भी पेश करेंगे. चैनल का टेस्ट रन शुरू हो चुका है और उम्मीद है कि जल्द लॉन्च भी हो जाएगा. हालाँकि लॉन्चिंग की तारीख का अबतक पता नहीं चल पाया है.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar