Media Khabar

Advertisement

Advertisement

भारतीय टेलीविज़न की दुनिया में धूम मचाने आ रहा है भास्कर न्यूज़ चैनल

ख़बरों की दुनिया में धमाल मचाने के लिये जल्द ही एक बड़ा न्यूज़ ब्राण्ड आ रहा है। भास्कर समाचार समूह के संस्थापक स्वर्गीय श्री डी.पी.अग्रवाल की पुत्री श्रीमती हेमलता अग्रवाल अब भास्कर न्यूज़ के नाम से समाचार एजेन्सी की शुरुआत करने जा रही हैं। ये एजेन्सी प्रिन्ट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया क्षेत्र में काम...

M
Media Khabar
September 29, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

bhaskar-newsख़बरों की दुनिया में धमाल मचाने के लिये जल्द ही एक बड़ा न्यूज़ ब्राण्ड आ रहा है। भास्कर समाचार समूह के संस्थापक स्वर्गीय श्री डी.पी.अग्रवाल की पुत्री श्रीमती हेमलता अग्रवाल अब भास्कर न्यूज़ के नाम से समाचार एजेन्सी की शुरुआत करने जा रही हैं। ये एजेन्सी प्रिन्ट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया क्षेत्र में काम शुरु कर रही है। एजेन्सी शुरु होने के कुछ माह बाद ही भास्कर न्यूज़ चैनल भी भारतीय टेलीविज़न की दुनिया में धूम मचाने आ जायेगा। माना जा रहा है कि इस चैनल के लिये कई बड़े नाम कतार में हैं। चैनल के निदेशक और सीईओ राहुल मित्तल के मुताबिक ए147, सेक्टर-63, नोएडा में भास्कर न्यूज़ का ऑफिस 7 अक्टुबर से काम शुरु कर देगा। संस्थान को मुख्यालय के लिये डेस्क और अन्य स्टॉफ के साथ-साथ देशभर के सभी ज़िलों में स्ट्रींगरों की आवश्यकता है। भास्कर न्यूज़ के साथ काम करने के इच्छुक पत्रकार ईमेल- पर अपना सीवी भेज सकते हैं। साथ ही भास्कर न्यूज़ के सलाहकार सम्पादक से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar