लंदन। ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन (बीबीसी) में आर्थिक तंगी के कारण जोरों से चल रही कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में पत्रकार अगले सप्ताह राष्ट्रीय स्तर पर एक दिन की हड़ताल करेंगे।
राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन एन यू जे ने इसकी जानकारी दी। यूनियन ने एक बयान में कहा कि एन यू जे के सदस्य बीबीसी में छंटनी के विरोध में 18 फरवरी को विरोध-प्रदर्शन करेंगे। यूनियन महासचिव मिशेल स्टेनीस्ट्रीट ने कहा कि बीबीसी जनता के पैसे का दुरूपयोग छंटनी पर कर रही है, जबकि संस्थान के पुनरूत्थान के लिए उसे रोजगार के अवसर तलाशने चाहिए।
इस बीच बीबीसी ने पत्रकारों के इस कदम पर दुख जताते हुए कहा है कि वह यूनियन के सदस्यों को उनका जायज हक देने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar