Media Khabar

Advertisement

Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट में भारतीय भाषाओं का काम देखेंगे पत्रकार बालेन्दु दाधीच

[caption id="attachment_25529" align="alignright" width="300"] बालेन्दु शर्मा दाधीच [/caption]बालेन्दु शर्मा दाधीच, जिन्हें हम एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ-साथ अऩुभवी तकनीकविद के रूप में भी जानते हैं, अब माइक्रोसॉफ़्ट के उत्पादों में भारतीय भाषाओं के विकास और अनुकूलन का दायित्व संभालेंगे। उन्होंने माइक्...

M
Media Khabar
December 19, 2015 0 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_25529" align="alignright" width="300"]बालेन्दु शर्मा दाधीच बालेन्दु शर्मा दाधीच [/caption]बालेन्दु शर्मा दाधीच, जिन्हें हम एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ-साथ अऩुभवी तकनीकविद के रूप में भी जानते हैं, अब माइक्रोसॉफ़्ट के उत्पादों में भारतीय भाषाओं के विकास और अनुकूलन का दायित्व संभालेंगे। उन्होंने माइक्रोसॉफ़्ट के गुड़गाँव दफ़्तर में वरिष्ठ उत्पाद विपणन प्रबंधक (लोकलाइजेशन) के रूप में नए पद का चार्ज ले लिया है। श्री दाधीच ने पिछले हफ़्ते लोकप्रिय हिंदी पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम के समूह संपादक के रूप में इस्तीफा दिया था। वे मोरारका समूह में वरिष्ठ महाप्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) का काम भी देख रहे थे। इससे पहले वे जनसत्ता, हिंदुस्तान टाइम्स समूह (होम टीवी), सहारा समय, राजस्थान पत्रिका आदि संस्थानों में विभिन्न संपादकीय पदों पर काम कर चुके हैं। अपने नए दायित्व में भी वे हिंदी जगत और मीडिया के करीबी संपर्क में बने रहेंगे।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar