Media Khabar

Advertisement

Advertisement

दीपक चौरसिया पर फिर हमला, कार का शीशा टूटा

[caption id="attachment_9460" align="alignleft" width="625"] इंडिया न्यूज़ पर नोक - झोक [/caption]मशहूर टेलीविजन पत्रकार दीपक चौरसिया पर फिर एक बार हमला हुआ है. पिछले हफ्ते दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उनपर ईंट से एक व्यक्ति ने हमला किया था. इस दफे छत्तीसगढ़ के दुर्ग इलाके में उनकी कार पर हमला ह...

M
Media Khabar
October 31, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_9460" align="alignleft" width="625"]इंडिया न्यूज़ पर नोक - झोक इंडिया न्यूज़ पर नोक - झोक [/caption]मशहूर टेलीविजन पत्रकार दीपक चौरसिया पर फिर एक बार हमला हुआ है. पिछले हफ्ते दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उनपर ईंट से एक व्यक्ति ने हमला किया था. इस दफे छत्तीसगढ़ के दुर्ग इलाके में उनकी कार पर हमला हुआ है और ऐसा लगता है कि कुछ खास लोग उन्हें टारगेट करके बार-बार हमला कर रहे हैं. इससे दीपक की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है. मिली सूचना के मुताबिक दीपक छत्तीसगढ में कार्यक्रम खत्म करके अपने कार में बैठ रहे थे तभी कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया और कार पर पत्थर बरसाए. दीपक को इससे कोई शारीरिक नुकसान तो नहीं पहुँचा, लेकिन कार के शीशे जरूर टूट गए. एक हमलावर पकड़ा भी गया. दीपक चौरसिया से इस बाबत बात करने की हमने कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया. यह घटना बुधवार रात को घटी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वैसे दीपक फिल्ड के सुपरस्टार रिपोर्टर रहे हैं. ऐसी कई मुश्किलों का उन्होंने पहले भी सामना किया है. लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही गंभीर हो गया. सबसे बड़ा खतरा उन्हें आसाराम के समर्थकों से है जिसके खिलाफ दीपक के नेतृत्व में इंडिया न्यूज़ पर अंधाधुंध ख़बरें दिखाई गयी और इन्हीं ख़बरों के बदौलत इंडिया न्यूज़ चार नंबर तक जा पहुँचा. इस दौरान चैनल ने आसाराम की खबर के अलावा खबर के नाम पर खूब मसाला भी परोसा. बहरहाल उसकी कीमत अब दीपक को ऐसे चुकाना पड़ रहा है.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar