Media Khabar

Advertisement

Advertisement

आबरा का डाबरा जादूगर आशुतोष का जादू देखिए

पत्रकार, नेता और अब जादूगर आशुतोष ! भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय के सामने आशुतोष और शाजिया इल्मी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जमा हुए और उसके बाद तनाव इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गयी. दोनों दल वालों ने एक दूसरे की कुटाई करने में कोई कोताही नहीं बरती. AAP कार्यकर्ताओं ने पत्थर बरसाए...

M
Media Khabar
March 6, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

पत्रकार, नेता और अब जादूगर आशुतोष ! भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय के सामने आशुतोष और शाजिया इल्मी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जमा हुए और उसके बाद तनाव इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गयी. दोनों दल वालों ने एक दूसरे की कुटाई करने में कोई कोताही नहीं बरती. AAP कार्यकर्ताओं ने पत्थर बरसाए तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां फेंकी. पूर्व पत्रकार आशुतोष ने भी इसमें जमकर भाग लिया. इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर रिलीज हुई और उनका मजाक बनाया गया. आशुतोष की सबसे लोकप्रिय वह तस्वीर हुई जिसमें वह एक कुर्सी को जादूगर स्टाइल में हवा में ही रोकने की कोशिश करते हैं. वैसे कुछ महीने पहले जब आईबीएन-7 से ढेरों पत्रकार निकाल दिए और विरोध प्रदर्शन के लिए सैंकड़ों पत्रकार खड़े थे तब आशुतोष मुंह दिखाने भी नहीं आए और अब कुर्सी क्रांतिकारिता कर रहे हैं. विडंबना है कि जो आशुतोष माइक और कैमरे के साथ चलते थे, अब भीड़ और लठतंत्र के साथ चलते हैं. भाजपा कार्यालय के सामने उनका आचरण अचरज में डालने वाला था. देखिए आप भी उनकी कुछ तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हुए. ashutosh

ashutosh 23

ashutosh topi1

ASHUTOSH BJP HEADQWARTER

M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar