Media Khabar

Advertisement

Advertisement

आशुतोष को उस बेवकूफी के लिए माफी मांगनी चाहिए !

[caption id="attachment_12932" align="alignright" width="300"] आशुतोष की नेतागिरी वाली भाषा [/caption]आम आदमी पार्टी के बड़े नेता हैं आशुतोष। आशुतोष ने एनडीटीवी में एक ब्लॉग लिख कर कहा है कि बर्खास्त मंत्री संदीप की सेक्स सीडी दिखाकर न्यूज चैनलों के संपादकों ने बेवकूफी का काम किया है। आशुतोष का कहना...

M
Media Khabar
September 2, 2016 0 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_12932" align="alignright" width="300"]आशुतोष की नेतागिरी वाली भाषा आशुतोष की नेतागिरी वाली भाषा [/caption]आम आदमी पार्टी के बड़े नेता हैं आशुतोष। आशुतोष ने एनडीटीवी में एक ब्लॉग लिख कर कहा है कि बर्खास्त मंत्री संदीप की सेक्स सीडी दिखाकर न्यूज चैनलों के संपादकों ने बेवकूफी का काम किया है। आशुतोष का कहना है कि जब मामला दो व्यक्ति के बीच का है फिर तीसरे का क्या काम। अगर ऐसा है तो पहले आशुतोष को उस बेवकूफी के लिए माफी मांगनी चाहिए जो उन्होंने संपादक रहते हुए आईबीएन 7 में 2012 में की थी। आशुतोष को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने अभिषेक मनु सिंघवी की खबर क्यों दिखाई थी? सिंघवी ने भी किसी का बलात्कार तो नहीं किया था। दूसरा, अगर संपादकों ने संदीप की खबर दिखाने की बेवकूफी की है तो आशुतोष को अपने सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल से ये सवाल करना चाहिए कि मेरे प्यारे महामहिम मुख्यमंत्री जी- यदि ये दो लोगों के बीच का मामला था तो आपने बीच में कूदने की बेवकूफी क्यों की है? @fb
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar