आसाराम जब से जेल गए हैं तबसे उनके समर्थकों के निशाने पर मीडिया रहती है. समर्थकों को लगता है कि मीडिया की वजह से ही उनके बापू जेल गए और अब उनका मीडिया ट्रायल हो रहा है. इसी सिलसिले में आसाराम समर्थकों ने दैनिक भास्कर को निशाने पर लिया है. पिछले दिनों ट्विटर पर ट्रेंड कराने के बाद अब दैनिक भास्कर का पुतला जलाने का कार्यक्रम हो रहा है. आज चंडीगढ में युवा सेवा संघ , पंजाब ने दैनिक भास्कर का पुतला फूंका और अखबार के खिलाफ नारे लगाये. समर्थकों का कहना है कि इस आंदोलन को वे देशव्यापी बनायेंगे क्योंकि अखबार आसाराम के खिलाफ दुराग्रह से झूठी ख़बरें छाप रहा है. देखें वीडियो -
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar