Media Khabar

Advertisement

Advertisement

अरविंद केजरीवाल को ज़ी न्यूज़ के संपादक का नाम ही याद नहीं रहता

ज़ी न्यूज़ पर कल आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल का इंटरव्यू प्रसारित किया गया. इंटरव्यू का प्रोमो जबर्दस्त तरीके से चैनल पर चलाया गया. इंटरव्यू को सुपर एक्सक्लूसिव कहा गया और इंटरव्यू प्रसारित होने से पहले ही उसे चैनल ने सुपरहिट भी करार दिया. लेकिन इस सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू की त्रासदी ये रही कि...

M
Media Khabar
February 5, 2015 0 views

Advertisement

Advertisement

ज़ी न्यूज़ पर कल आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल का इंटरव्यू प्रसारित किया गया. इंटरव्यू का प्रोमो जबर्दस्त तरीके से चैनल पर चलाया गया. इंटरव्यू को सुपर एक्सक्लूसिव कहा गया और इंटरव्यू प्रसारित होने से पहले ही उसे चैनल ने सुपरहिट भी करार दिया. लेकिन इस सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू की त्रासदी ये रही कि अरविंद केजरीवाल,ज़ी न्यूज़ के संपादक का नाम गलत लेते रहे और संपादक साहब कसमसाते रहे. दरअसल ज़ी न्यूज़ के इस सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल पूरे इंटरव्यू के दौरान कई बार इंटरव्यू लेने वाले 'सुधीर चौधरी' को 'संजीव चौधरी' कहते रहे और सुधीर सुधारते रहे सुधीर चौधरी. ऐसे हो गया न सुपर एक्सक्लूसिव/ सुपरहिट इंटरव्यू!  
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar