अरुण जेटली ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री पद का कार्यभार संभाला[caption id="attachment_21993" align="alignleft" width="800"]
अरुण जेटली और कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर 10 नवंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री का कार्यभार संभालते हुये। इस अवसर पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन (स्व तंत्र प्रभार) राज्य मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी उपस्थित। [/caption]वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्री अरुण जेटली ने आज केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए जेटली ने कहा कि देश में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के तेजी से हुई वृद्धि ने सूचना के विस्तार में एक मिसाल कायम की है। पहले सिर्फ दूरदर्शन और प्रसार भारती सूचना के एकमात्र स्रोत थे, उसके मुकाबले आज सूचना जगत में तेजी से बदलाव आया है। वर्तमान में रेडियो और न्यू मीडिया क्षेत्रों के चलते मीडिया जगत में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई है।
इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वो अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी आज ही अपना कार्यभार संभाला।
जेटली ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के कार्यों को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए निवर्तमान मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को भी धन्यवाद दिया।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar