उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड और बुंदेलखंड पर केंद्रित चैनल हिंदी खबर के साथ एक और बड़ा नाम जुड गया है. आजतक के पूर्व स्टेट हेड अनूप श्रीवास्तव चैनल के साथ जुड गए हैं.उम्मीद है कि इससे उत्तरप्रदेश में चैनल की स्थिति और मजबूत होगी.
हिंदी खबर के प्रमुख अतुल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक तरह से अनूप श्रीवास्तव का स्वागत करते हुए लिखा -
"आज "हिन्दी ख़बर" टीम के लिए बहुत प्रसन्नता का दिन है। हमारे लखनऊ दफ्तर में श्री अनूप श्रीवास्तव जी ने बतौर एग्जीक्यूटिव एडिटर ज्वाइन कर लिया है। अनूप जी, इसके पहले १६ वर्षों तक 'आजतक' में थे और उत्तर प्रदेश के स्टेट हेड भी थे। आप सभी लोग अनूप जी को बधाइयां दे सकते हैं।"
हिंदी खबर में नई पारी के लिए अनूप श्रीवास्तव को मीडिया खबर की तरफ से बधाई. हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar