Media Khabar

Advertisement

Advertisement

इंडिया न्यूज़ और न्यूज़ नेशन के बीच एंकर अनुराग मुस्कान की भागम भाग

[caption id="" align="alignright" width="483"] अनुराग मुस्कान,एंकर[/caption] एंकर अनुराग मुस्कान अच्छे एंकर हैं. लेकिन आजकल भागम भाग के मूड में हैं. इंडिया न्यूज़ और न्यूज़ नेशन के बीच उनकी भागम भाग जारी है. एक हफ्ते के अंतराल में ही दो चैनलों पर नज़र आकर दर्शकों को उन्होंने कन्फ्यूज कर दिया. कुछ दर्...

M
Media Khabar
January 21, 2015 0 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="" align="alignright" width="483"]anurag muskan,anchor अनुराग मुस्कान,एंकर[/caption] एंकर अनुराग मुस्कान अच्छे एंकर हैं. लेकिन आजकल भागम भाग के मूड में हैं. इंडिया न्यूज़ और न्यूज़ नेशन के बीच उनकी भागम भाग जारी है. एक हफ्ते के अंतराल में ही दो चैनलों पर नज़र आकर दर्शकों को उन्होंने कन्फ्यूज कर दिया. कुछ दर्शक तो इस कदर कन्फ्यूज हुए कि सोंचने लगे कि फिल्मों की तरह टीवी के पर्दे पर भी डबल रोल एंकर का दौर तो नहीं शुरू हो गया? लेकिन जनाब ऐसा कुछ नहीं है. कहानी कुछ यूँ है. एंकर अनुराग मुस्कान इंडिया न्यूज़ के एंकर हैं और दीपक चौरसिया के इंडिया न्यूज़ में कमान सँभालने के बाद से लगातार बने हुए हैं. लेकिन इस बीच में उनको 'जॉब चेंज' की सूझी तो उन्होंने न्यूज़ नेशन का रुख किया. इंडिया न्यूज़ को नोटिस दिया और नोटिस पीरियड पूरा करके न्यूज़ नेशन ज्वाइन कर लिया. न्यूज़ नेशन में इंटरनल मेल करके बाकियों को उनकी नियुक्ति की सूचना भी सर्कुलेट कर दी गयी. इस बीच किसी ब्रेकिंग न्यूज़ के बीच अनुराग मुस्कान को न्यूज़ नेशन पर एंकरिंग भी करा दिया गया. लेकिन ज्वाइन करने के हफ्ते भर बाद ही उनका न जाने किसी बात से न्यूज़ नेशन से मन उखड़ा कि वे दुबारा इंडिया न्यूज़ वापस लौट गए और न्यूज़ नेशन को कह दिया टाटा, बाय - बाय. वैसे अनुराग पहले भी राज्यसभा टीवी के साथ ऐसा कर चुके हैं. लेकिन अनुराग ये तो प्रोफेशनल अप्रोच नहीं.आपको किसी चैनल में जाने के पहले उसे पूरी तरह परख लेना चाहिए. सोंच-विचार करना चाहिए और फिर जाना चाहिए. ऐसा करेंगे तो फिर इंडिया न्यूज़ और न्यूज़ नेशन के बीच भागम भाग की नौबत नहीं आएगी और न आपको चाहने वाले दर्शक ही कन्फ्यूज होंगे. ख़ैर अब आप अनुराग मुस्कान को इंडिया न्यूज़ पर देखते रहे - लाइव . बैंग-बैंग.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar