Media Khabar

Advertisement

Advertisement

अमिताभ बच्चन की आवाज़ में गीत धरा गगन चाहिए

बिग बी ने यूं तो अनेकों फिल्मों में गीतों को गाया है और उनके गाये सभी गीत हिट भी हुए हैं लेकिन पहली ही बार उन्होंने शास्त्रीय संगीत पर आधारित गीत 'धरा गगन चाहिए' गाया है . बिग बी ने यह गीत संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के संगीत निर्देशन में गाया हैं आदेश श्रीवास्तव के एलबम "ग्लोबल साउंड्स ऑफ़ पीस " के लिए...

M
Media Khabar
February 1, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

बिग बी ने यूं तो अनेकों फिल्मों में गीतों को गाया है और उनके गाये सभी गीत हिट भी हुए हैं लेकिन पहली ही बार उन्होंने शास्त्रीय संगीत पर आधारित गीत 'धरा गगन चाहिए' गाया है .

बिग बी ने यह गीत संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के संगीत निर्देशन में गाया हैं आदेश श्रीवास्तव के एलबम "ग्लोबल साउंड्स ऑफ़ पीस " के लिए . पिछले दिनों मुंबई में 'ग्लोबल साउंड ऑफ़ पीस' की प्रेस वार्ता में शामिल होने आये बिग बी ने यह बताया कि ," ग्लोबल साउंड ऑफ़ पीस' एलबम का निर्माण आदेश ने बहुत ही नेक काम के लिए किया है इस एलबम से जो भी आय होगी वो हम मुंबई पुलिस के उन जवानों के परिवार वालों को देगें जो की 26/11 को हुए आतंकवादी हमले के दौरान शहीद हुए थे . "

इस प्रेस वार्ता में आदेश श्रीवास्तव , कैलाश खेर और शान भी उपस्थित थे . 30 जनवरी को अँधेरी स्पोर्ट्स क्लब में एक लाइव शो भी किया जाएगा जिसमें वो सभी सारे गायक व गायिका परफोर्म करेगें जिन्होंने इस एलबम में गाया है उनमें अमिताभ बच्चन , कैलाश खेर , शान , सुनिधि चौहान, शंकर महादेवन, कविता कृष्णमूर्ति और आदेश श्रीवास्तव मुख्य हैं .


M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar