Media Khabar

Advertisement

Advertisement

अमित शाह ने किया ‘लोकतंत्र का डांडी मार्च’ पुस्तक का विमोचन

प्रेस विज्ञप्ति भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा द्वारा भाजपा के सदस्यता अभियान पर प्रकाशित ‘लोकतंत्र का डांडी मार्च’ पुस्तक का विमोचन किया। शुक्रवार को दक्षिण मुंबई स्थित गरवारे क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम...

M
Media Khabar
January 2, 2015 0 views

Advertisement

Advertisement

प्रेस विज्ञप्ति
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा द्वारा भाजपा के सदस्यता अभियान पर प्रकाशित ‘लोकतंत्र का डांडी मार्च’ पुस्तक का विमोचन किया। शुक्रवार को दक्षिण मुंबई स्थित गरवारे क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, भाजपा के सह संगठन महामंत्री वी सतीश एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे भी मंच पर उपस्थित थे। इस मौके पर प्रदेश सरकार में भाजपा के मंत्री, विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित थे। विधायक लोढ़ा द्वारा प्रकाशित ‘लोकतंत्र का डांडी मार्च’ पुस्तक में भाजपा, संगठन एवं सदस्यता के बारे में अमित शाह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी के भाषण हैं।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar