Media Khabar

Advertisement

Advertisement

अजीत अंजुम खुलासा कीजिये कि किस बड़े पत्रकार के यहाँ नेताओं की मीटिंग हुई थी

नोयडा में रहने वाले एक बड़े पत्रकार के यहाँ AAP और कांग्रेस नेता की मीटिंग हुई थी.लेकिन उस पत्रकार का नाम बताने के लिए न तो संजय सिंह तैयार हुए और न आसिफ मोहम्मद खान. अजीत अंजुम ने सवाल तो अच्छे पूछे , मगर इस सवाल पर उन्होंने भी कोई खास जोर नहीं दिया. वैसे दो बार उन्होंने पूछा था. मगर दोनों पत्रकारित...

M
Media Khabar
March 12, 2015 0 views

Advertisement

Advertisement

ajit-anjum-sanjay-singh2नोयडा में रहने वाले एक बड़े पत्रकार के यहाँ AAP और कांग्रेस नेता की मीटिंग हुई थी.लेकिन उस पत्रकार का नाम बताने के लिए न तो संजय सिंह तैयार हुए और न आसिफ मोहम्मद खान. अजीत अंजुम ने सवाल तो अच्छे पूछे , मगर इस सवाल पर उन्होंने भी कोई खास जोर नहीं दिया. वैसे दो बार उन्होंने पूछा था. मगर दोनों पत्रकारिता का हवाला देकर ताल गए. लेकिन जानने की जिज्ञासा तो जाग ही गयी है कि कौन है वो महान पत्रकार जो राजनीतिक दलाली का धंधा भी साथ-साथ कर रहा है और दुनिया को खबर ही नहीं.वैसे नोयडा/इंदिरापुरम में तो एक-से-एक बढ़कर नामी पत्रकार हैं और कुछ तो आप के एजेंट भी.आप लोग गेस करें. फिलहाल अजीत अंजुम की बहस का वीडियो देखिए जिसमें पत्रकार के घर पर मीटिंग की बात सामने आयी है.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar