Media Khabar

Advertisement

Advertisement

अजीत शाही की तहलका में वापसी

खबरों के मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार अजीत शाही की तहलका में एक बार फिर से वापसी हो गयी है. उनकी नियुक्ति एडिटर-एट-लार्ज के तौर पर हुई है. यह तहलका में उनकी दूसरी पारी है. इसके पहले वे वर्ष 2008 से 2010 के बीच तहलका से जुड़े रहे. वैसे उनका लंबा - चौड़ा पत्रकारिता का करियर रहा है लेकिन किसी भी संस्थान में उन...

M
Media Khabar
February 4, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

खबरों के मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार अजीत शाही की तहलका में एक बार फिर से वापसी हो गयी है. उनकी नियुक्ति एडिटर-एट-लार्ज के तौर पर हुई है. यह तहलका में उनकी दूसरी पारी है.

इसके पहले वे वर्ष 2008 से 2010 के बीच तहलका से जुड़े रहे. वैसे उनका लंबा - चौड़ा पत्रकारिता का करियर रहा है लेकिन किसी भी संस्थान में उनकी पारी लंबी नहीं चलती. ज्यादातर जगह पर खुद ही इस्तीफा देकर वे चले जाते हैं. गायब रहते हैं और फिर अचानक से इंडस्ट्री में उनकी वापसी होती है.

वैसे कहा जाता है कि उनकी जानकारी का दायरा बेहद विस्तृत है और ख़बरों पर उनकी जबरदस्त पकड़ है. उन्होंने पूर्व में सी-वोटर्स, चैनल-7 (IBN-7), स्टार न्यूज़, इंडो एशियन न्यूज़ सर्विसेज, टीवी9 आदि संस्थानों के साथ भी काम कर चुके. उम्मीद करते हैं कि तहलका में उनकी पारी लंबी चलेगी.


M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar