Media Khabar

Advertisement

Advertisement

मीडिया खबर का प्रशंसक हूँ , दुराग्रही ओम थानवी का नहीं

वरिष्ठ पत्रकार और जनसत्ता के पूर्व संपादक ओम थानवी सोशल मीडिया पर खासे लोकप्रिय हो गए हैं. जैसा कि आप जानते ही हैं कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता में समर्थक और विरोधी दोनों की गिनती की जाती है.समर्थक एक ओर जहाँ लाइक्स और शेयर की बारिश करते हैं तो आलोचक विरोध में टिप्पणियों की बौछार कर देते हैं. यही कश...

M
Media Khabar
October 2, 2016 0 views

Advertisement

Advertisement

वरिष्ठ पत्रकार और जनसत्ता के पूर्व संपादक ओम थानवी सोशल मीडिया पर खासे लोकप्रिय हो गए हैं. जैसा कि आप जानते ही हैं कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता में समर्थक और विरोधी दोनों की गिनती की जाती है.समर्थक एक ओर जहाँ लाइक्स और शेयर की बारिश करते हैं तो आलोचक विरोध में टिप्पणियों की बौछार कर देते हैं. यही कशमकश दरअसल लोकप्रियता का पैमाना भी है. ओम थानवी की आम आदमी पार्टी से नजदीकी किसी से छुपी नहीं है. एक तरफ वे खुलकर 'आप' के फैसलों का समर्थन करते हैं तो दूसरी तरफ भाजपा और मोदी सरकार के किसी भी निर्णय का सर्जिकल स्ट्राइक करने से नहीं चूकते. इसी कारण बतौर पत्रकार उनकी निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े होते हैं. बहरहाल सोशल मीडिया में उनके लिखे वक्तव्य को जब हमने मीडिया खबर डॉट कॉम पर प्रकाशित किया तो कुछ पाठक नाराज हो गए और उनके मन में ये ख़याल आया कि ओम थानवी की बातों को प्रकाशित कर हम उनका पक्ष ले रहे हैं. लेकिन हम अपने पाठकों को बताना चाहते हैं कि वामपंथ और दक्षिणपंथ से इतर ये एक तटस्थ मंच है और यहाँ सभी पक्षों के मीडिया से संबंधित विचारों को समान रूप से जगह दी जाती है. इसी वजह से उनके विचारों को यहाँ जगह दी जाती है और ऐसा आगे भी किया जाता रहेगा. लेकिन यदि कोई पाठक उन विचारों के प्रतिरोध में कुछ कहना चाहेगा तो उसे भी उतनी ही तरजीह दी जायेगी. इस क्रम में हम अभय सिंह नाम के मीडिया खबर के पाठक का मेल यहाँ प्रकाशित कर रहे हैं जो उन्होंने हमें भेजा है. अभय सिंह
महोदय
खुद की करतूत देखे दुराग्रही ओम् थानवी मैं कई वर्षो से मीडिया खबर का पाठक रहा हूँ।आप मीडिया में दूसरों को नसीहत देते हो ये प्रशंसनीय है।लेकिन मीडिया को नसीहत देने से पहले खुद को देखिये।बड़ी शर्म आएगी आपको।मीडिया में कोई दूध का धुला नहीं है क्योंकि बिना अर्थ के कुछ नहीं होता। आप ऐसे दुराग्रही ,मुर्ख, ओम थानवी के कसीदे पढ़ते है जरा उसकी भी कारगुजारियां भी लिखा करिये ।ओम थानवी कुंठित है खाली दिमाग शैतान का तो अनाप शनाप जहर उगलेगा।और वो कौन सा दूध का धुला है जो दुसरो को उपदेश झाड़ता है मेरा आपसे निवेदन है ऐसे लोगो से ब्लॉग मत लिखवाये कृपया।टीवी डिबेट में इसका घटिया रूप देखिये तो आप भी कहेंगे इसको संपादक किसने बनया। मीडिया खबर का प्रशंशक हूँ पर मुर्ख ओम थानवी का नहीं।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar