Media Khabar

Advertisement

Advertisement

ABP NEWS के एंकर ने किरण बेदी को टोका क्यों नहीं?

किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल के लिए ABP NEWS पर ये कैसी भाषा का प्रयोग किया, एंकर ने टोका क्यों नहीं??!! देखिए किरण बेदी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए कैसी तू-तड़ाक वाली भाषा का प्रयोग कर रही हैं. किरण बेदी कहती है-- "और नुकसान की तैयारी कर रहा है ये (अरविंद केजरीवाल), Imagine की अगर...

M
Media Khabar
January 22, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल के लिए ABP NEWS पर ये कैसी भाषा का प्रयोग किया, एंकर ने टोका क्यों नहीं??!!
kiran-bedi-liveदेखिए किरण बेदी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए कैसी तू-तड़ाक वाली भाषा का प्रयोग कर रही हैं. किरण बेदी कहती है-- "और नुकसान की तैयारी कर रहा है ये (अरविंद केजरीवाल), Imagine की अगर लोकसभा में भी जाकर ये यही हाल करे तो क्या होगा. ये (अरविंद केजरीवाल) तो शहर (दिल्ली) को और पीछे ले गया, ये बड़ा नुकसान हो गया. वो तो खुद कहता है कि मैं अनार्किस्ट हूं. वो (अरविंद केजरीवाल) तो कह रहा है....ये पहले बोल देता तो शायद लोग पहले कह देते नमस्ते इनको. अब क्यों बोल रहा है. " जो लोग गृह मंत्री पर अरविंद के बयान की फेसबुक और न्यूज चैनलों पर आलोचना कर रहे हैं, उनको क्या पता है कि किरण बेदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए कैसी भाषा का प्रयोग किया. वे लोग किरण की भाषा पर सवाल क्यों नहीं उठा रहे?? क्या ये जानबूझकर हो रहा है या उन्हें पता ही नहीं है??? और एबीपी न्यूज के एंकर ने किरण बेदी को क्यों नहीं टोका कि आप मुख्यमंत्री के लिए तुम-तड़ाक की भाषा का प्रयोग क्यों कर रहे हैं??!! यह बात नोट कर लें कि अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री के लिए जब कहा कि -"कौन होता है शिंदे." तो वह भी अशोभनीय था और किरण बेदी ने केजरीवाल के लिए जैसी भाषा का प्रयोग किया, वह भी अशोभनीय था. कम से कम ABP NEWS की महिला एंकर को बेदी को टोकना चाहिए था कि आप मुख्यमंत्री के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग ना करें, वह भी नैशनल टीवी पर. आप भी सुनिए किरण बेदी ने क्या कहा-
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar