[caption id="attachment_6537" align="aligncenter" width="640"]
अभय ओझा, नेशनल सेल्स और मार्केटिंग हेड, नेशन न्यूज़ [/caption]एक बड़ी खबर न्यूज़ नेशन से है. अभय ओझा नेशन न्यूज़ के सेल्स और मार्केटिंग हेड बन गए हैं. उन्होंने चैनल ज्वाइन भी कर लिया है. इसके पहले वे TV9 में थे जहाँ से उन्होंने कुछ समय पहले इस्तीफा दे दिया था.
गौरतलब है कि उनके इस्तीफे की खबर सबसे पहले मीडिया खबर डॉट कॉम ने ही ब्रेक की थी. वे सीधे चैनल के सीइओ शैलेश को रिपोर्ट करेंगे. इसके अलावा मीडिया रिसर्च और मीडिया ऑपरेशन का काम भी उनके जिम्मे रहेगा.
अभय ओझा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी टुडे ग्रुप के साथ की. टीवी टुडे में लगभग आठ साल तक वे रहे. उसके बाद आईबीएन-7 के साथ काम किया. वे बिग मैजिक (आरबीएनएल का उपक्रम) के नेशनल सेल्स हेड भी रहे. उन्होंने एनआईए से एडवर्टाइजिंग और कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की है. उन्हें ‘स्टार यूथ अचीवर अवार्ड’ (2012) भी मिला है. यह अवार्ड ग्लोबल यूथ मार्केटिंग फोरम द्वारा दिया जाता है.
अभय ओझा, नेशनल सेल्स और मार्केटिंग हेड, नेशन न्यूज़ [/caption]एक बड़ी खबर न्यूज़ नेशन से है. अभय ओझा नेशन न्यूज़ के सेल्स और मार्केटिंग हेड बन गए हैं. उन्होंने चैनल ज्वाइन भी कर लिया है. इसके पहले वे TV9 में थे जहाँ से उन्होंने कुछ समय पहले इस्तीफा दे दिया था.
गौरतलब है कि उनके इस्तीफे की खबर सबसे पहले मीडिया खबर डॉट कॉम ने ही ब्रेक की थी. वे सीधे चैनल के सीइओ शैलेश को रिपोर्ट करेंगे. इसके अलावा मीडिया रिसर्च और मीडिया ऑपरेशन का काम भी उनके जिम्मे रहेगा.
अभय ओझा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी टुडे ग्रुप के साथ की. टीवी टुडे में लगभग आठ साल तक वे रहे. उसके बाद आईबीएन-7 के साथ काम किया. वे बिग मैजिक (आरबीएनएल का उपक्रम) के नेशनल सेल्स हेड भी रहे. उन्होंने एनआईए से एडवर्टाइजिंग और कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की है. उन्हें ‘स्टार यूथ अचीवर अवार्ड’ (2012) भी मिला है. यह अवार्ड ग्लोबल यूथ मार्केटिंग फोरम द्वारा दिया जाता है. M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar