[caption id="attachment_6309" align="aligncenter" width="510"]
अभय ओझा [/caption]Breaking News : टीवी9 से एक बड़ी खबर आ रही है. भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक टीवी9 के वाइस प्रेसिडेंट अभय ओझा ने इस्तीफा दे दिया है. ख़बरों के अनुसार मैनेजमेंट ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और फिलहाल वे नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं.
हालाँकि इस खबर की अबतक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है लेकिन खबर शत प्रतिशत सही है. इस संदर्भ में अभय ओझा से भी बातचीत करने की कोशिश की गयी लेकिन अबतक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है. उन्होंने पिछले साल ही टीवी9 ज्वाइन किया था. उसके पहले वे बिग मैजिक (आरबीएनएल का उपक्रम), आईबीएन-7 और टीवी टुडे के साथ भी काम कर चुके है.
अभय ओझा ने कम समय में सेल्स और मार्केटिंग (मीडिया) की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उनकी सफलता इस मायने में भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने बिना किसी गाडफादर के यह सब हासिल किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी टुडे ग्रुप के साथ की. टीवी टुडे में लगभग आठ साल तक वे रहे. वे बिग मैजिक (आरबीएनएल का उपक्रम) के नेशनल सेल्स हेड भी रहे. उन्होंने एनआईए से एडवर्टाइजिंग और कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की है. उन्हें ‘स्टार यूथ अचीवर अवार्ड’ (2012) भी मिला है. यह अवार्ड ग्लोबल यूथ मार्केटिंग फोरम द्वारा दिया जाता है.
[caption id="attachment_6310" align="aligncenter" width="572"]
अभय ओझा स्टार यूथ अचीवर अवार्ड लेते [/caption]

अभय ओझा स्टार यूथ अचीवर अवार्ड लेते [/caption]M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar