Media Khabar

Advertisement

Advertisement

नरेंद्र मोदी के खिलाफ स्टोरी करने वाले पत्रकार आशीष खेतान को टिकट के रूप में 'आप' का पुरस्कार

आम आदमी पार्टी ने अब एक और पत्रकार को चुनाव का टिकट दे दिया है. आज जारी 60 उम्मीदवारों के नामों की सूची में खोजी पत्रकार 'आशीष खेतान' का नाम भी है. नई दिल्ली लोकसभा सीट से वे अजय माकन के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे. तहलका के पूर्व पत्रकार आशीष खेतान गुलेल डॉट कॉम के संस्थापक हैं, जिन्हें अपने स्टि...

M
Media Khabar
March 10, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

आम आदमी पार्टी ने अब एक और पत्रकार को चुनाव का टिकट दे दिया है. आज जारी 60 उम्मीदवारों के नामों की सूची में खोजी पत्रकार 'आशीष खेतान' का नाम भी है. नई दिल्ली लोकसभा सीट से वे अजय माकन के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे. तहलका के पूर्व पत्रकार आशीष खेतान गुलेल डॉट कॉम के संस्थापक हैं, जिन्हें अपने स्टिंग के लिए जाना जाता हैं.इनके चर्चित कामों में गुजरात दंगों को लेकर बाबू बजरंगी पर किया गया स्टिंग शामिल है. भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ किए गए कई बड़े स्टिंग ऑपरेशन को आशीष खेतान ने ही अंजाम दिया था. गुजरात की एक महिला की जासूसी किए जाने का खुलासा भी आशीष ने ही 'गुलेल' पर किया था. लगता है इन सब का ईनाम आशीष खेतान को इकठ्ठे ही मिल गया. वैसे दिल्ली से आशीष खेतान तीसरे ऐसे पत्रकार हैं जिन्हें आम आदमी ने टिकट दिया है. आशीष के पहले आशुतोष को चांदनी चौक से और जरनैल सिंह को पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार घोषित किया गया.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar