दिनेशराय द्विवेदीबाबा जी का ठुल्लू ... वाराणसी। जिलाधिकारी प्रांजल यादव को सोमवार की सुबह भाजपा के लोगों ने सूचना दी कि आम आदमी पार्टी के अखबार की सात लाख प्रतियों के बंडल महमूरगंज स्थित लोकसभा कार्यालय पर उतारे गए हैं। जिलाधिकारी ने तत्काल उड़न दस्ते और स्थानीय थाने को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद आप के केंद्रीय कार्यालय पर पहुंची टीमों को बाउंड्री में ही आप के अखबार के बंडल रखे हुए मिले। एक तरफ इसकी गिनती शुरू हुई तो दूसरी तरफ पूरे भवन की सघन तलाशी ली गई। आप कार्यकर्ताओं ने दो लाख मुखपत्र मंगाने संबंधी अनुमति पत्र भी दिखाया। जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने बताया कि भाजपा के लोगों ने अखबार की सात लाख प्रतियां होने की सूचना दी थी। सूचना पर आप कार्यालय पर छापा मारा गया। प्रतियाें की गिनती कराई गई तो वह अनुमति के अनुसार एक लाख 92 हजार 500 प्रतियां ही मिलीं। अमर उजाला ब्यूरो भाजपा की घबराहट रिकार्ड करने लायक है। (स्रोत-एफबी)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar